Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
Breaking News

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b6ed72ba 80f9 4b41 ad89 1b8fca8e34d7 1776531756429
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b6ed72ba 80f9 4b41 ad89 1b8fca8e34d7 1776531756429
कवर्धा जिले के दशरंगपुर गांव में मनीष चंद्राकर नाम का युवक अपने ही गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। युवक का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट के एक मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की है। मनीष चंद्राकर का कहना है कि, उसकी शिकायत पर अब तक दूसरे पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे वह आक्रोशित होकर यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। होली के दिन हुआ था विवाद मार्च महीने में होली के दिन मनीष चंद्राकर और उसके साथियों का खड़सरा निवासी कोटवार के बेटे के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसमें कोटवार का बेटा घायल हो गया था। कोटवार पक्ष की शिकायत पर दशरंगपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मनीष और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी कार्रवाई को मनीष एकतरफा बता रहा है। जमानत पर रिहा होकर टॉवर पर चढ़ा मनीष चंद्राकर जमानत पर रिहा होने के बाद वापस गांव आया और उसने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और FIR की मांग की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर वह पुलिस चौकी के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगा। पुलिस ने समझाइश देकर नीचे उतारा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि, युवक को समझाने का प्रयास किया गया और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। अब मामले की विधिसम्मत जांच की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका:जांच करने रायपुर से पहुंची टीम, सेंट्रल-जेल, नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल के लिए गए सैंपल

April 19, 2026

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067893
Views Today : 64
Views Last 7 days : 996
Views Last 30 days : 4082
Total views : 88829
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.