कवर्धा| शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कचरा डंप पड़ा है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। पास ही आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है, जहां छोटे बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। कचरे का समय पर उठाव नहीं किया जा रहा है। कई दिनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे समस्या बढ़ गई है।
<
