![]()
बलौदाबाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से घातक हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 15 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम भोथीडीह में हुई थी।
.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी मुकेश यादव ने ग्राम भोथीडीह में 18 वर्षीय युवती का रास्ता रोका और उससे बात करने का प्रयास किया। जब युवती ने बात करने से इनकार किया, तो आरोपी आवेश में आ गया।
बात करने से मना करने पर आरोपी ने किया हमला
आवेश में आकर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से युवती के गले, पीठ और कमर पर कई घातक वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर सिमगा थाने में अपराध क्रमांक 680/2025 के तहत धारा 109, 126(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर सिमगा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मुकेश यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे 16 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
<
