ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के भटगांव का है।
रायपुर में करीब 17 मामलों में शामिल बदमाश ने सरेआम धमकी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश जेल से छूटकर बाहर आया है। वह गांव के लोगों से पैसे वसूलने के लिए डरा धमका रहा था। इस दौरान उसने धमकी दी कि वह गोली मारकर मर्डर कर देगा। बदमाश के धमकाने का एक वी
.

बदमाश के धमकाने का एक वीडियो भी सामने आया है।
बदमाश बोला-कैमरे के सामने पीटूंगा
इस धमकी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश चौराहे में खड़े होकर ग्रामीणों के साथ अश्लील गाली गलौज कर रहा है। वह लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस दौरान उसके दोस्त उसे कार में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। बदमाश कह रहा है कि वह कैमरे के सामने लोगों को पिटेगा। उसे किसी बात का डर नहीं है।

ग्रामीणों ने बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिला बदर करने की मांग की है।
गृहमंत्री से जिला बदर करने की मांग
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुजगहन थाने में शिकायत दी। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं हुआ। तो उन्होंने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले जाकर शिकायत दी है। ग्रामीणों की मांग है कि बदमाश आसपास के इलाकों में वसूली बाजी करता है। पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता है। उन्होंने बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिला बदर करने की मांग की है।
<
