Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A crazy lover stabbed a young woman to death at a petrol pump in broad daylight. | अंबिकापुर की घटना: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर सनकी प्रेमी ने युवती को चाकू से गोदकर मार डाला – Raipur News
Breaking News

A crazy lover stabbed a young woman to death at a petrol pump in broad daylight. | अंबिकापुर की घटना: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर सनकी प्रेमी ने युवती को चाकू से गोदकर मार डाला – Raipur News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 3 1 1759434020
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 3 1 1759434020

दशहरे के दिन ही चोपड़ापारा रिंग रोड के गुरुकृपा पेट्रोल पंप में सनकी प्रेमी ने युवती को चाकू से गोदकर मार डाला। पेट्रोल पंप पर बलरामपुर जिले के चांदो ग्राम मंगाजी निवासी विद्यावती टोप्पो उर्फ भारती (22) काम करती है। गुरुवार को भुलसी निवासी योगेंद्र पै

.

उसने मोटरसाइकिल उसी नोजल स्टेशन पर लाकर रोकी, जिसे विद्यावती ऑपरेट कर रही थी। इसके पहले की युवती कुछ समझ पाती कि योगेंद्र ने कमर से चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। विद्यावती चाकू का वार होते ही सड़क की तरफ भागी, लेकिन आरोपी योगेंद्र ने उसे दबोच लिया। इस बीच, उसे बचाने के लिए पंप का कर्मचारी संतोष सामने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। चाकू के वार से संतोष का पंजा कट गया।

इसके बाद आरोपी ने युवती के सीने पर कई बार वार किया। युवती के चीखने की आवाज सुनकर घटना के दौरान पंप पर पहुंचे दुकानदार गुरुदेव सिंह व अरुण प्रताप सिंह ने हमलावर युवक का पीछा किया तो आरोपी ने उन पर एयरगन से फायर कर दिया। एक दुकानदार ने हिम्मत दिखाकर डंडे से उसके हाथ पर मारा, तो चाकू गिर गया।

इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ लोग घायल युवती को मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एयरगन जब्त कर ली है।

एक दिन पहले भी पंप में हुआ था विवाद योगेंद्र पैकरा बुधवार की दोपहर भी पेट्रोल पंप पर बाइक से पहुंचा था। यहां भी योगेंद्र ने मोबाइल पर बात न करने की बात कही, तो दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस बीच योगेंद्र ने युवती का मोबाइल छीन लिया और चेक करने लगा। कुछ देर बाद काफी गुस्से में चला गया।

आरोपी नशे में है, पूछताछ की जा रही आरोपी योगेंद्र पैकरा चांदो भुलसी गांव का रहने वाला है। युवती भी इसी इलाके की है। आरोपी नशे में है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती के घर वालों से पूछताछ के बाद पूरी बात साफ हो जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे अभी पूरी पूछताछ नहीं हो पाई है। प्रदीप कुमार जायसवाल, टीआई, गांधी नगर थाना, अंबिकापुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068251
Views Today :
Views Last 7 days : 1040
Views Last 30 days : 4082
Total views : 89211
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.