IGKV Raipur BSc Agriculture Counseling

रायपुर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के सरकारी और निजी कृषि कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के BSc कृषि (ऑनर्स) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत प्रोविजनल सीट और कॉलेज का अलॉटमेंट कर दिया गया है।
यह अलॉटमेंट PAT परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया गया है। चयनित छात्रों के दस्तावेजों की जांच 20 से 22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगी। जांच का समय सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
अपनी प्रोविजनल सीट सुरक्षित रखने के लिए छात्रों को 20 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
सीट नहीं मिली तो स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग का मौका
काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष और कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने बताया कि सीट अलॉट होने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी सीट सुरक्षित नहीं कर पाता और आगे की काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है तो उसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को अब तक कोई सीट अलॉट नहीं हुई है, वे भी स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 24 अगस्त की रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सीट नहीं चाहिए तो 24 अगस्त तक कर सकेंगे निरस्त
यदि कोई अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के बाद उसे निरस्त करना चाहता है और आगे की किसी भी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहता, तो वह 20 से 24 अगस्त की रात 11:30 बजे तक सीट निरस्त कर सकता है।
अलॉट की गई और खाली सीटों की जानकारी 25 अगस्त को जारी की जाएगी। स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी इसी दिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
31 अगस्त से स्पॉट काउंसलिंग
स्पॉट काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट और कॉलेज का अलॉटमेंट 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच किया जाएगा। इस दौरान दस्तावेज जांच और ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होना होगा।
वहीं, कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट और कॉलेज अलॉटमेंट, दस्तावेज जांच और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर को कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगी।
वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी
काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी और दिशा-निर्देश के लिए अभ्यर्थी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर जानकारी देख सकते हैं।





