टॉप न्यूज़

जय जगन्नाथ के लगे जयकारे:रथ खींचने उमड़ा जन सैलाब




भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। वृंदावन भक्ति कुटीर के तत्वावधान में आयोजित रथयात्रा दोपहर में कलेक्टोरेट चौक से प्रारंभ हुई। यह बीटीआई चौक, कचहरी चौक, नेताजी चौक, वृंदावन भक्ति कुटीर होते हुए स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचते हुए जय जगन्नाथ के जयघोष लगाते रहे। इससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रथयात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अग्रसेन भवन पहुंचने के बाद भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और छप्पन भोग अर्पित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुवार को नगर में कलेक्टोरेट चौक से निकाली गई रथयात्रा को खींचते श्रद्धालु।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button