टॉप न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर नक्सल प्रभावित रहे 8 गांवों में इस बार बच्चे फहराएंगे तिरंगा



भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वतंत्रता दिवस पर कबीरधाम के दूरस्थ वनांचल के 8 गांवों में भी बच्चे अपने हाथों से तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व मनाएंगे। इसके लिए कबीरधाम पुलिस ने इन गांवों के विद्यार्थियों को तिरंगे और मिठाई पहुंचाई है। खास बात यह है कि पुलिस ने बच्चों को झंडा सौंपा है। वनांचल के जरूरतमंद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें देकर पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने एसपी कार्यालय में वनांचल से आए विद्यार्थियों को तिरंगा और मिष्ठान सौंपा। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे 15 अगस्त को अपने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण करें और आजादी के पर्व की खुशियां साझा करें। पुलिस की इस पहल के तहत नक्सल प्रभावित रहे ग्राम सौरु, आमापानी, बईपहाड़, बीजाढाप, सूतिया, पंडरीपथरा, झुरगीदादर और बंदौरा के विद्यार्थियों को तिरंगे दिए गए हैं। इन गांवों के बच्चों के जरिए स्वतंत्रता दिवस का संदेश वनांचल के सुदूर इलाकों तक पहुंचेगा। पुलिस ने वनांचल के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने की पहल भी की। धरम बैगा, सजनू बैगा, मोहित बैगा और सुखसिंग बैगा को सिविल सर्विस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें दी गईं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button