टॉप न्यूज़

महिला कांग्रेस का आरोप-महापौर का आचरण अमर्यादित:अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा में हुआ था हंगामा, आयुक्त से की कार्रवाई की मांग




नगर निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के विपक्षी पार्षदों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के आरोपों को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। महिला कांग्रेस का आरोप है कि महापौर का सदन में व्यवहार गरिमा के मुताबिक नहीं था। इसी के विरोध में महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सामान्य सभा में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कला केंद्र मैदान के आवंटन से जुड़े वायरल ऑडियो में पैसों के लेन-देन के आरोपों की जांच में देरी को लेकर सवाल उठाया था। महिला कांग्रेस के मुताबिक, महापौर की ओर से अजाक थाने में शिकायत देने के बावजूद दो महीने तक जांच आगे नहीं बढ़ी। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सदन में मुद्दा उठाया और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर एक महीने के भीतर जांच पूरी कराने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की। महापौर ने की व्यक्तिगत टिप्पणी, आवेश में माहौल बिगाड़ा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय महापौर ने विपक्षी पार्षदों पर व्यक्तिगत टिप्पणी की और गुस्से में सदन का माहौल बिगाड़ दिया। महिला कांग्रेस का आरोप है कि महापौर ने आसंदी को संबोधित करने के बजाय सीधे विपक्षी पार्षदों से बहस की। इतना ही नहीं, वह अपनी कुर्सी छोड़कर आसंदी की ओर भी बढ़ीं और गुस्से में पानी की बोतल भी लहराई। कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष का जनहित से जुड़े सवाल उठाना लोकतंत्र में उसका अधिकार है। पार्टी का कहना है कि सवाल का जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणी करना और सत्ता का अहंकार दिखाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि महिला और आदिवासी होने की पहचान को अमर्यादित व्यवहार के बचाव के तौर पर इस्तेमाल करना उचित नहीं है। CCTV फुटेज और रिकार्डिंग सुरक्षित रखने की मांग ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने सामान्य सभा की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर सदन की गरिमा भंग करने की पुष्टि होने पर नियम के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा कला केंद्र मैदान से जुड़े वायरल ऑडियो में पैसों के लेन-देन के आरोपों की जांच में हुई देरी की भी जांच करने और तय समय में कार्रवाई करने की मांग की गई है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि कांग्रेस महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सदन की गरिमा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दे उठाता रहेगा। सवाल पूछने पर व्यक्तिगत हमला करना और सत्ता का अहंकार दिखाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद हसन खान, कलीम अंसारी, बाबर इदरीसी, शुभम जायसवाल, गीता प्रजापति, जेनेविवा कुजूर, निम्न राशि एक्का, मेघा खांडेकर, पूर्व पार्षद विनोद एक्का, पार्षद संध्या रवानी, नुजहत फातिमा, गीता रजक, मल्टी सिंह, शालिनी समेत महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button