टॉप न्यूज़

बेबीलान टावर प्रबंधन पर निगम अफसरों का एक्शन:कारोबारी जसवीर सिंह पर अधिकारियों ने की कार्रवाई, चालान काटा;गलती ना दोहराने की दी नसीहत




रायपुर नगर निगम ने VIP रोड स्थित बेबीलान टावर के पास मुख्य सड़क किनारे मलबा फेंकने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की है। जनशिकायत सही पाए जाने के बाद निगम स्वास्थ्य विभाग ने कारोबारी जसवीर सिंह खनूजा पर 25 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। अब पढ़े क्या है पूरा मामला निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य मार्ग पर व्यावसायिक परिसर की ओर से बड़ी मात्रा में निर्माण मलबा डाले जाने की शिकायत नगर निगम को मिली थी। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जोन-9 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। औचक निरीक्षण के दौरान जोन-9 स्वास्थ्य अधिकारी बैरोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि वीआईपी रोड के किनारे व्यावसायिक परिसर की ओर से भारी मात्रा में मलबा डाला गया था। इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और सड़क की स्वच्छता भी प्रभावित हुई। अफसरों ने किया चालान निरीक्षण के बाद निगम अधिकारियों ने संबंधित व्यवसायिक परिसर के संचालक जसवीर सिंह खनूजा के खिलाफ नगर निगम के स्वच्छता नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का ई-चालान जारी किया। अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थान पर मलबा या कचरा फेंकने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button