टॉप न्यूज़
स्कूलों में नहीं पहुंचीं सभी पुस्तकें, पढ़ाई प्रभावित

बालोद| नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के बाद भी जिले के कई शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को अब तक सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। शिक्षा विभाग की सुस्त व्यवस्था के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें कक्षाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यालयों में कुछ विषयों की पुस्तकें तो मिली हैं, लेकिन सभी कक्षाओं और सभी विषयों की किताबों का वितरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थी एक-दूसरे से पुस्तकें लेकर पढ़ाई करने मजबूर हैं। अधिकारियों का ध्यान नही है।
Source link




