Raigarh Railway Station Viral Video

रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़ों की आपत्तिजनक हरकत कैमरे में कैद।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
.
बताया जा रहा है कि जिस जगह कपल रोमांस कर रहा था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची। जांच में सामने आया कि वीडियो में नजर आ रहा कपल नशे की हालत में था।

दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते रहे।
भीड़भाड़ की नहीं की परवाह
सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसके बावजूद कपल को आसपास मौजूद लोगों की परवाह नहीं रही।
दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के गले लगे रहे और किस करते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान किसी ने दोनों का वीडियो बना लिया।
RPF कार्यालय के सामने का वीडियो
खास बात यह है कि जिस जगह दोनों इस तरह की हरकत करते नजर आए, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची।

कपल का यह वीडियो RPF कार्यालय का है।
RPF ने बताया- शराब के नशे में थे दोनों
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में वीडियो भी RPF के पास पहुंचा था।
थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस मामले में फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।
……………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बुलेट की टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटी लड़की VIDEO: भिलाई की सड़कों पर घूमते रहे, ASP बोलीं- सस्ती लोकप्रियता का गलत तरीका

भिलाई सेक्टर 10 की सड़क पर चलती बुलेट पर रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है। युवक बाइक (नंबर CG 07-CQ 7820) चला रहा और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही। पढ़ें पूरी खबर…




