महापौर ने दिव्यांग मुकेश को ट्राईसाइकिल सौंपी:जनदर्शन कार्यक्रम में मिली सहायता, आवागमन हुआ आसान,आर्थिक तंगी के कारण नहीं खरीद पा रहा था परिवार

![]()
राजनांदगांव में जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्या बताने वाले 16 वर्षीय दिव्यांग मुकेश सोनकर को महापौर मधुसूदन यादव ने ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। इससे अब मुकेश के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी। ट्राईसाइकिल मिलने पर मुकेश और उसके परिजनों ने खुशी जताते हुए महापौर और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। आर्थिक स्थिति के कारण नहीं खरीद पा रहा था ट्राईसाइकिल शिवनगर वार्ड नंबर 11 निवासी मुकेश सोनकर 60 प्रतिशत दिव्यांगता से पीड़ित हैं। उनका परिवार पांच सदस्यों वाला श्रमिक परिवार है। पिछले रविवार को जनदर्शन में पहुंचे मुकेश ने महापौर को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए कहा था कि परिवार ट्राईसाइकिल खरीदने में सक्षम नहीं है। मुकेश की समस्या सुनने के बाद महापौर ने तत्काल संज्ञान लिया और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। गुरुवार को जनदर्शन में सौंपी ट्राईसाइकिल आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गुरुवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने मुकेश को नई ट्राईसाइकिल सौंपी। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद मुकेश और उसके परिवार के चेहरे पर खुशी नजर आई। महापौर ने कहा कि शहर, जिले और पूरे लोकसभा क्षेत्र से लोग अपनी समस्याएं लेकर जनदर्शन में पहुंचते हैं। जरूरतमंद लोगों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराना उनका प्रयास रहता है। हर गुरुवार और रविवार होता है जनदर्शन मोतीपुर स्थित महापौर निवास में प्रत्येक गुरुवार और रविवार को जनदर्शन आयोजित किया जाता है। इसमें नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई कराई जाती है।
Source link




