टॉप न्यूज़

एयर एंबुलेंस से मुंबई भेजा गया महिला बाइकर का शव:पिता लेने पहुंचे थे, ट्रेलर ड्राइवर अब भी फरार, NH-30 पर मारी थी टक्कर




छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24) की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को एंबुलेंस से रायपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां से बुधवार देर शाम एयर एंबुलेंस से मुंबई भेजा गया। वहीं अंतिम संस्कार होगा। शव लेने के लिए रिद्धि के पिता रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा भी मौजूद रहे। रायपुर से 23 बाइक राइडर्स का दल बस्तर जा रहा था। धमतरी से करीब 20 किमी दूर NH-30 के मरकाटोला घाटी के पास रिद्धि ट्रेलर की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से धमतरी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार है। पुरुर थाना पुलिस अज्ञात ट्रेलर की तलाश कर रही है। घटना के बाद साथी बाइकर्स में शोक का माहौल है। महिला बाइकर्स से मीडिया ने बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पहले देखिए ये तस्वीरें- बस्तर जा रहा था बाइकर्स का दल 12 अगस्त की सुबह 23 राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर रवाना हुआ था। 3 लोग कार में सवार थे। वहीं सभी बाइकर्स एक साथ यात्रा कर रहे थे। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 बाइक राइडर्स आगे निकल गए, जबकि 3 राइडर्स कुछ दूरी पीछे रह गए। इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरकाटोला घाट के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने पीछे चल रही रिद्धि ठक्कर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के तत्काल बाद साथ चल रहे बाइक राइडर्स और स्थानीय लोगों ने घायल रिद्धि की मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें उपचार के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक रिद्धि की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई के कांदिवली की रहने वाली थी रिद्धि रिद्धि ठक्कर, निवासी कांदिवली, मुंबई वेस्ट की रहने वाली थी। वह अपनी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 से रायपुर पहुंची थीं। इसके बाद वह बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर की ओर रवाना हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया शव घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता और रिश्तेदार मुंबई से रायपुर पहुंचे थे। पोस्टमॉर्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया, जहां से शव को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई भेजा गया। रिद्धि से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए… …………………… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कोरबा में कार-स्कूटी टक्कर,6 साल के बेटे-पिता की मौत: नशे में धुत ड्राइवर ने रौंदा परिवार, हादसे के बाद दूर तक घिसटी स्कूटी, मां गंभीर कोरबा के रजगामार क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 वर्षीय बेटे और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। यह घटना डुमरडीह जंगल के पास मुख्य मार्ग पर हुई। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button