भूपेश बघेल बोले- भाजपा सरकार आदिवासियों की अनदेखी कर रही:कांग्रेस सरकार में बस्तर में चुनाव भी हुए और झंडे भी फहराए, सरकार पर लगाए कई आरोप

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लैलूंगा विधायक विद्यावति सिदार के पति के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कई मुद्दो पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों के विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाए जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच कभी आदिवासियों को आगे बढ़ाने की नहीं रही है। राष्ट्रपति भी आदिवासी और यहां के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, लेकिन आदिवासी दिवस नहीं मनाए। इसका मतलब यह है कि वे आदिवासियों की सुख-दुख में भागीदार नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासी सामाज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन छुट्टी की मांग कर रहे हैं। हमारी सरकार आई थी तो हमने अवकाष घोषित किया गया। अब मौजूदा सरकार में यह परंपरा बंद हो गई है।
जब कांग्रेस सरकार थी तो चुनाव भी हुए झंडा भी फहराया
बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के दावे पर भी भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जब रमन सरकार मुख्यमंत्री थे, तब बस्तर में कई पंचायतो में चुनाव नहीं हुए। बहुत सारे पंचायतो में गांव में 15 अगस्त और 26 जनवरी को काले झंडे फहराए जाते थे, लेकिन जब कांग्रेस सरकार आई तो चुनाव भी हुए और सभी जगह झंडा भी फहराया गया। साथ ही उन्होंने भाजपा और आरएसएस के राष्ट्रवाद पर भी सवाल उठाते हुए इसे दिखावा करार दिया।
इन मामलों में कब होगी ED की कार्रवाई
शराब मामले में कांग्रेस पर भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने के आरोप पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शराब दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो इन मामलों में ईडी की कार्रवाई कब होगी। ईडी की हालिया सक्रियता को लेकर उन्होंने इसे लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।
Source link




