टॉप न्यूज़

बिलासपुर में दो स्कूली छात्रा लापता, अपहरण की आशंका:स्कूल की छुट्टी के बाद नहीं पहुंची घर, परेशान परिजनों ने पुलिस को दी सूचना




बिलासपुर में स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं लापता हो गई है। दोनों छात्राओं के एक साथ गायब होने के बाद परेशान परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार बिरकोना में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उनकी 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल में पढ़ाई के बाद वह दोपहर में अपने सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने शुरू की तलाश दोपहर बाद तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल की सहेलियों से पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की। उनकी जानकारी नहीं मिलने पर छात्राओं के परिजनों ने कोनी थाने में घटना की शिकायत की। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए लड़कियों की तलाश करने की मांग की। दुकान जाने के बहाने रूक गई छात्रा इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि रास्ते में दोनों छात्राओं ने अपनी सहेलियों से कहा था कि वे दुकान से सामान लेने जा रही हैं। इसके बाद दोनों छात्राएं साथ में दुकान की ओर चली गईं, जबकि उनकी सहेलियां अपने-अपने घर लौट गईं। इसके बाद दोनों छात्राएं घर वापस नहीं आईं। पुलिस अब गांव के लोगों से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है और दोनों की तलाश कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button