टॉप न्यूज़

Former Janpad Member Husband Found Murdered in Auto


बिलासपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ऑटो के भीतर खून से लथपथ मिला चालक का शव। - Dainik Bhaskar

ऑटो के भीतर खून से लथपथ मिला चालक का शव।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक बाबला साहू ऑटो चलाते थे। उनका शव शराब भट्ठी के सामने खड़े ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पूर्व जनपद सदस्य के पति थे बाबला साहू

मृतक बाबला साहू की पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य है और भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे राजनीतिक कारण है या आपसी विवाद, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

शराब पीने के दौरान दो युवकों से विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाबला साहू सोमवार को तोरवा शराब भट्ठी के सामने अपने ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार ने बताया कि दो हमलावरों की जानकारी मिली है, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस उनकी पहचान कर तलाश में जुट गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button