टॉप न्यूज़

बस्तर पुलिस ने पकड़ा 6.35 लाख का गांजा:ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर, बॉर्डर पर पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार




बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 6 लाख 35 रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें नगरनार थाना क्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास से पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि, दो युवक काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। बैग की तलाशी में मिला 12.7 किलो गांजा पुलिस ने दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली तो उसमें कुल 6 पैकेट में रखा 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम शर्मा (19) निवासी सरफदीनपुर, थाना मलावा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) और मोनू चौरसिया (24) निवासी थाना सुरसा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button