Uncategorized
शारदीय नवरात्र मेला: राजनांदगांव-डोंगरगढ़ के सभी रास्ते डायवर्ट, दस जगहों पर पार्किंग, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान

शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए राजनांदगांव प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा रूट डायवर्ट किए गए हैं। पदयात्रियों के लिए हाईवे पर आरक्षित कॉरिडोर और डोंगरगढ़ में दस प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।




