टॉप न्यूज़

बरबसपुर चौक से चंडी गेट तक कोचिये बेच रहे शराब, विरोध करने पर की जा रही पिटाई



बिरकोनी में कोचिए गली-मोहल्लों से लेकर घर-घर तक शराब पहुंचा रहे हैं। गांव का माहौल बिगड़ चुका है। बरबसपुर चौक, चंडी गेट, सुभाष चौक, बाजार चौक जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुबह से शराबियों, असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। ग्रामीणों में आक्रोश है। पंचायत प्रतिनिधि भी नाराज हैं। अवैध बिक्री, सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी से शाम ढलते ही महिलाओं, बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मना करने पर असामाजिक तत्व गाली-गलौज करते हैं। मारपीट पर उतर आते हैं। आबकारी, पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। पूरी घटना ग्राम पंचायत के सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जगह-जगह शराब की बोतलें पड़ी हैं। डिस्पोजल ग्लास पड़े हैं। पानी पाउच का अंबार लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घोड़री की देशी, अंग्रेजी शराब दुकान से ज्यादा पैसे लेकर कोचियों को नियम के खिलाफ 30 से 40 पव्वा शराब आसानी से दी जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button