टॉप न्यूज़

कटघोरा में वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण पर सवाल:ब्रॉन्ज के नाम पर कंक्रीट के इस्तेमाल का आरोप,भाजपा ने की कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग




कोरबा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटघोरा नगर पालिका परिषद में अटल परिसर में लगाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बुधवार को कलेक्टर को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल हटाने की मांग भी की है। शिकायत में गोपाल मोदी ने आरोप लगाया है कि अटल परिसर में ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर निर्माण कार्य कराया गया। उनके अनुसार, जानकारी मिली है कि इस काम में गड़बड़ी की गई है। आरोप है कि ब्रॉन्ज की जगह घटिया सामग्री या कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया, लेकिन भुगतान ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर किया गया। उन्होंने इस मामले में करीब 13.60 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई है। भाजपा ने जांच की मांग उठाई भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच विशेषज्ञों से कराने की मांग भी की है। इसके अलावा भुगतान, टेंडर प्रक्रिया, माप पुस्तिका, बिल, वाउचर और अन्य दस्तावेजों की पूरी वित्तीय जांच कराने की मांग की गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग गोपाल मोदी ने यह भी मांग की है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था के पक्ष में रही है। जनता के हित और प्रशासन की छवि बनाए रखने के लिए इस मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है। नगरीय प्रशासन विभाग ने भी मानी प्रतिमा में खामी इधर, नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यपालन अभियंता अली बक्श ने भी प्रतिमा निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि “प्रथम दृष्टि में मूर्ति में फॉल्ट दिख रहा है। प्राइमा फेसी यह कहा जा सकता है कि मूर्ति सही नहीं है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिमा के सैंपल कलेक्ट कर लैब टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button