टॉप न्यूज़
शिक्षक ने पौधा लगाया, बच्चों को बोतलें दीं

नरियरा| नगर पंचायत नरियरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक सूरज कुमार साहू सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। उन्होंने छात्रों में पानी की बोतलें बांटीं। संदेश दिया कि सेवा और जिम्मेदारी ऐसे कामों से दिखती है। सूरज साहू ने स्कूल परिसर में पौधा लगाया। पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण रखा। बच्चों से स्वच्छता रखने की बात कही। इस मौके पर विमलेश महिपाल, अनिल बंजारा, दीपेंद्र साहू, रेणुका मलिक, शारदा निर्मलकर, ईश्वरी कश्यप सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Source link




