टॉप न्यूज़

Bilaspur Crime News | Uncle Burns Niece To Death After Family Dispute


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा ने अपनी 2 साल की भतीजी को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

दरअसल, देवर अपनी भाभी को लेकर भाग गया था। बाद में लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान देवर ने गुस्से में भतीजी को जलते चूल्हे में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

देखिए तस्वीरें…

2 साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। (मां और बेटी की फाइल फोटो)

2 साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। (मां और बेटी की फाइल फोटो)

पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। (फाइल फोटो)

पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। (फाइल फोटो)

देवर और भाभी का था लव अफेयर

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम नितिन कुमार लोनिया है। वह घुटकू गांव का रहने वाला है। नितिन का अपनी भाभी अंकिता से लव अफेयर था। अंकिता अपने पति और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी।

26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को तीनों की जानकारी मिली।

इसके बाद 7 सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची घुटकू लौट आए।

26 अगस्त को पत्नी बच्ची को लेकर देवर के साथ चली गई थी। (पति के साथ तस्वीर)

26 अगस्त को पत्नी बच्ची को लेकर देवर के साथ चली गई थी। (पति के साथ तस्वीर)

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस

टीआई जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद होने की जानकारी मिली थी। कुछ देर बाद नितिन का किसी बात को लेकर अपनी भाभी से भी विवाद हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।

पुलिस के पहुंचने पर जानकारी मिली कि नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जिंदा जला दिया है। उसने बच्ची को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया था। इससे बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया।

पहले गुमशुदगी, फिर अपहरण और अब हत्या का मामला

मामले में घटनाक्रम लगातार बदलता रहा। बच्ची और उसकी मां के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। दोनों के वापस लौटने के बाद 8 सितंबर को भाभी-देवर और भाई-भाई के बीच विवाद हुआ।

इसी दौरान बच्ची के झुलसने की घटना सामने आई। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

…………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

शादीशुदा बहन के बॉयफ्रेंड को फावड़े से काट डाला: देर रात मिलने पहुंचा था, बड़े भाई संग मिलकर बाड़ी में फेंकी लाश, तीनों अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 2 महीने पहले हुए युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या की वजह लव अफेयर बताई गई है। देर रात बॉयफ्रेंड अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसके भाई ने दोनों को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button