पामेड़ में अवैध सागौन जब्त:वन विभाग ने रेंदा मशीन भी किया बरामद, आरोपी पर वन अपराध दर्ज

![]()
बीजापुर वन विभाग ने पामेड़ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान और एक रेंदा मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई वन एवं वन संपदा के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामले में वन अपराध दर्ज किया गया है। छापेमारी ग्राम पामेड़ निवासी पवन कुमार गडपा, पिता मुक्तैया के घर पर की गई। तलाशी के दौरान सागौन चिरान के कुल 15 नग बरामद हुए, जिनमें पलंग फ्रेम भी शामिल हैं। जब्त सागौन की कुल मात्रा 0.202 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 14,631 रुपए आंकी गई है। रेंदा मशीन भी जब्त इसके अलावा बढ़ईगिरी कार्य में उपयोग की जाने वाली एक रेंदा मशीन भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। वन विभाग ने मामले में पीओआर क्रमांक 9761/17, दिनांक 24 जुलाई 2026 के तहत वन अपराध दर्ज किया है। जब्त सामग्री को कार्टिंग चालान क्रमांक 230/01 के माध्यम से बीजापुर के काष्ठागार डिपो में सुरक्षित जमा कराया गया है। अभियान के तहत कार्रवाई वन विभाग जिले में अवैध कटाई, परिवहन और काष्ठ के अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। विभाग ने आम नागरिकों से वन और वन्य संपदा की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है। वनमंडलाधिकारी जाधव सागर रामचंद्र ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और वन अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।
Source link




