टॉप न्यूज़

बलरामपुर में बस और बोलेरो में भिड़ंत:1 मजदूर की मौत, कई लोग घायल; सभी UP से तेलंगाना जा रहे थे




बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में देर रात बनारस रोड स्थित पुराने नर्सरी के पास मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मोहली निवासी सहदेव (50) के रूप में हुई है। ये मजदूर उत्तर प्रदेश के दुद्धी से तेलंगाना के हैदराबाद जा रहे थे। बस में सवार मजदूर भी घायल बोलेरो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, बस में सवार कुछ मजदूरों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों का किया रेस्क्यू हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को किया गया रेफर अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button