रायगढ़ में बोर घर में मिली मां-बेटी की लाश:भारी वस्तु से किया गया वार, हत्या की जांच में जूटी पुलिस

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बार फिर से डबल मर्डर की घटना घटित हुई है। जिसमें एक मां और उसकी 10 माह की बेटी की लाश ग्रामीण के बोर घर में मिली है। दोनों पर भारी वास्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार से गुरूवार के बीच की है। जहां छापरपानी की रहने वाली बरत कुमारी 40 साल की के पति की मृत्यु 4-5 साल पहले हो गई थी। तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इधर-उधर घूमकर अपना जीवन यापन करती थी। वह अपनी दस माह की बेटी परी के साथ गांव में रहने वाले प्रहलाद बेहरा के खेत में स्थित बोर मकान में सोती थी। बुधवार को बरत कुमारी सुकवास गांव से चावल लेकर आते हुई देखी गई थी। इसके बाद गुरूवार को ननकू राम ने उसे बोर घर में घायल अवस्था में देखने के बाद मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। ऐेसे में उसके परिजन बोर घर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि बरत कुमारी के सिर चेहरा को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी भारी वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाया है, जिससे खून निकल रहा है और वह गंभीर रूप से घायल है। वहीं उसके बगल में उसकी 10 माह की बेटी की मारपीट के कारण मौके पर मौत हो गई है।
पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया
जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। साथ ही घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का बारिकी से जांच करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।
Source link




