धमतरी में टाइल्स से लदा ऑटो पलटा, ड्राइवर घायल:मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान हुआ हादसा, सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

![]()
धमतरी। जिले के गोकुलपुर के पास टाइल्स से लदा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ऑटो धमतरी से सोरम की ओर जा रहा था। सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रास्ता देने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क से करीब 10 फीट दूर तथा 4 फीट गहरे खेत में जा गिरा।
खेत में बिखरी टाइल्स, चालक घायल हादसे के बाद ऑटो में लदी टाइल्स खेत में बिखर गईं। ऑटो में करीब तीन लोग सवार थे। चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश घटना के बाद गोकुलपुर और भटगांव के ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत को हादसे का कारण बताया। उनका कहना है कि सड़क संकरी है, किनारों पर गहरे गड्ढे हैं और कई जगह सड़क धंस चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन और चक्काजाम की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और गड्ढों को तत्काल भरने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा।
Source link




