टॉप न्यूज़

कोरबा में टैंकर ने स्कूटी सवार बच्चों को रौंदा:सगे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया हाईवे पर 2 घंटे चक्काजाम




कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास बुधवार को तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में सगे भाई-बहन बूटी गोस्वामी (13) और दशरथ गोस्वामी (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कोनकोना बस्ती के तीन बच्चे स्कूटी से पोड़ी बस स्टैंड सामान लेने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बच्चे दूर जा गिरे। हाईवे पर दो घंटे तक चक्काजाम घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजन अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बैठ गए और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। 25-25 हजार की तात्कालिक सहायता सूचना मिलने पर बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। टैंकर जब्त, चालक की तलाश पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों की मांग एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पोड़ी बस स्टैंड के पास स्पीड ब्रेकर बनाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button