सूरजपुर चौपाटी पर 13 दुकानदारों पर जुर्माना:संयुक्त टीम ने स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

![]()
सूरजपुर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित चौपाटी क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। अभियान का नेतृत्व तहसीलदार सूर्यकांत और नगर पालिका परिषद के सीएमओ मनीष गायकवाड ने किया। टीम ने दुकानों की साफ-सफाई, स्टॉल की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और यातायात में बाधा बनने वाली गतिविधियों की जांच की। कई दुकानों में मिलीं अनियमितताएं निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में स्वच्छता नियमों की अनदेखी मिली। कुछ दुकानदार खुले में कचरा फेंकते पाए गए, जबकि कई स्टॉल निर्धारित सीमा से बाहर लगाए गए थे, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। 13 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई मौके पर अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्टॉल व्यवस्थित रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। नियमों का पालन नहीं करने वाले 13 दुकानदारों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link




