टॉप न्यूज़

किरण गंगाराम होंगे बालोद के नए एसपी:योगेश पटेल का सूरजपुर तबादला; इंजीनियरिंग के बाद UPSC क्रैक कर बने हैं आईपीएस




2018 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण गंगाराम चव्हाण को बालोद जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में सुकमा जिले के एसपी हैं। वहीं, बालोद के एसपी योगेश कुमार पटेल का तबादला सूरजपुर कर दिया गया है। जल्द ही किरण चव्हाण बालोद में पदभार ग्रहण करेंगे। किसान परिवार से निकलकर बने आईपीएस महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले किरण गंगाराम चव्हाण का जन्म 20 अगस्त 1993 को हुआ। उन्होंने इंजीनियरिंग (बीई) की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और वर्ष 2018 में यूपीएससी उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया। सुकमा में दिखाया नेतृत्व का दम प्रशिक्षण के बाद उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। साल 2022 में उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सुकमा बनाया गया। साल 2023 में सुकमा जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। नक्सल प्रभावित जिले में उन्होंने सुरक्षा बलों के समन्वय, नक्सल विरोधी अभियानों, सामुदायिक पुलिसिंग और स्थानीय लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। योगेश कुमार पटेल का कार्यकाल रहा यादगार इधर, एसपी योगेश कुमार पटेल का तबादला सूरजपुर कर दिया गया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, नशे के खिलाफ अभियान और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के साथ कई चर्चित मामलों का खुलासा किया। शांत और अनुशासित कार्यशैली के कारण उन्होंने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button