Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 86% of vehicles in the state are still without HSRP. | छत्तीसगढ़ में अब भी बिना HSRP के 86% गाड़ियां: अफसर-जनप्रतिनिधि के वाहनों में भी नहीं है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट,2019 में लागू किया था नियम – Chhattisgarh News
Breaking News

86% of vehicles in the state are still without HSRP. | छत्तीसगढ़ में अब भी बिना HSRP के 86% गाड़ियां: अफसर-जनप्रतिनिधि के वाहनों में भी नहीं है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट,2019 में लागू किया था नियम – Chhattisgarh News

By adminSeptember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1759114726
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अधिकारियों के गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है।

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) का नियम लागू हुए करीब साढ़े 5 साल हो चुके हैं। डेडलाइन भी निकल चुकी है, लेकिन दुर्ग जिले में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की गाड़ियों में अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है।

.

संयुक्त कलेक्टर, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त, नगर निगम सभापति, भिलाई निगम के अपर आयुक्त, अपर कलेक्टर, एसडीएम, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, पुलिस के ज्यादातर वाहन और यहां तक कि डीएफओ तक की गाड़ी में भी अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है।

ये गाड़ी दुर्ग एसडीएम की है।

ये गाड़ी दुर्ग एसडीएम की है।

2019 से पहले की सभी गाड़ियों में अनिवार्य था HSRP

सरकार ने साफ आदेश दिया था कि 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना जरूरी है। विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए, अपीलें कीं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। प्रदेश में 85% से ज्यादा गाड़ियां अब भी बिना HSRP के घूम रही है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने की स्थिति में 500 से लेकर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग दोनों ही इस पर कार्रवाई कर सकते हैं।

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त की गाड़ी।

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त की गाड़ी।

सिर्फ 13% वाहनों में लग सके

प्रदेश के 52 लाख 48 हजार 476 पुराने वाहनों में से केवल 7 लाख 9 हजार 829 गाड़ियों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई गई है। यानी सिर्फ 13.52% वाहनों में ही नियम का पालन हुआ। इतने बड़े अभियान के बावजूद यह आंकड़ा कहीं-न-कहीं परिवहन विभाग की नाकामी को उजागर करता है।

जिला पंचायत कार्यालय के बाहर खड़ी एसडीओ की गाड़ी।

जिला पंचायत कार्यालय के बाहर खड़ी एसडीओ की गाड़ी।

अन्य जिलों के मुकाबले दुर्ग की स्थिति थोड़ी बेहतर

दुर्ग जिले में 6 लाख 16 हजार 961 पुराने वाहनों में से अब तक केवल 1 लाख 27 हजार 897 पर एचएसआरपी लग सकी है। यह सिर्फ 20.73% है। बाकी करीब 80% वाहन अब भी बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं। इनमें अफसरों और नेताओं की गाड़ियां भी शामिल हैं।

विभाग के पास तैयार बहाना, मैनपॉवर की कमी

अफसरों का कहना है कि मैनपॉवर की कमी है, इसलिए काम की रफ्तार धीमी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब बड़े अफसरों की गाड़ियों में ही एचएसआरपी नहीं है, तो फिर सामान्य व्यक्ति पर किस तरह कड़ाई की जा सकेगी।

जिला पंजीकृत वाहन एचएसआरपी प्रतिशत
दुर्ग 616961 127897 20.73
रायपुर 1334483 231373 17.34
बिलासपुर 490053 58041 11.84
राजनांदगांव 274342 30974 11.29
अंबिकापुर 347846 12054 3.47
रायगढ़ 317965 11699 3.68

(आंकड़े 17 सितंबर 2025 तक के अनुसार)

टीएल मीटिंग में बोला जाएगा एचएसआरपी लगवाने

दुर्ग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 1 अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों लगवाना है। शासकीय वाहन हो या फिर वीआईपी वाहन सभी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

कई सरकारी गाड़ी में लग गया है, अगर नहीं भी लगा है तो इसे विभागीय बैठक और टीएल की बैठक में बोला जाएगा कि जितने भी अधिकारी हैं। जिनके पास 2019 के पहले की गाड़ी हैं तो वे अपने वाहनों में एचएसआरपी लगवाएंगे।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा ने बताया कि एचएसआरपी टीएल मीटिंग में बोला जाएगा लगवाने कहा जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा ने बताया कि एचएसआरपी टीएल मीटिंग में बोला जाएगा लगवाने कहा जाएगा।

………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन जारी:2019 से पहले की गाड़ियों में नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य, नहीं लगाने पर लगेगा फाइन

image 2025 04 22t2158149101745341991 1759116437

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य हो गया है। 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसे नहीं लगाने पर ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई भी करेगी। HSRP लगाने के लिए परिवहन विभाग ने मेसर्स रियल मेजॉन इंडिया लिमिटेड और रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को अधिकृत किया है। निर्देश का पालन नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन नियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

पढ़े पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा के सभी 6 SDM बदले गए,तहसीलदारों का भी तबादला:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, अंबिकापुर-मैनपाट के तहसीलदार हटाए गए

April 20, 2026

पति ने डंडे से वार कर पत्नी को मार डाला:नशे में सोने की बात पर हुआ नाराज, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

April 20, 2026

Kanker Wedding: Bullock Cart Baraat in Traditional Style

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068126
Views Today : 166
Views Last 7 days : 1110
Views Last 30 days : 4206
Total views : 89082
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.