![]()
.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मारो मंडल ने विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन गुरुवार को नगर में किया। मुख्य अतिथि भगवताचार्य पं. रमाकांत मिश्रा एवं मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह गंगाधर यादव रहे। पथ संचलन में लगभग 80 वयस्क एवं बाल स्वयंसेवक सहित संघ के अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
संचलन सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से आरंभ होकर बस स्टैंड, राधाकृष्ण मंदिर चौक सहित नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए पुनः शिशु मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। नगरवासियों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और आरती सजाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरे नगर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्य वक्ता गंगाधर यादव ने संघ के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने समाज में स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता सहित पंच परिवर्तन के विषय को बताया। कहा कि संघ के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और सेवा के संस्कार स्थापित करने का कार्य कर रहा है।
<
