Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 8-year-old boy dies after coin gets stuck in his chest | 8 साल के बच्चे के सीने में फंसा सिक्का, मौत: कोरबा जिला-अस्पताल में दवा नहीं कहकर रेफर किया, रास्ते में गई जान; लापरवाही का आरोप – Chhattisgarh News
Breaking News

8-year-old boy dies after coin gets stuck in his chest | 8 साल के बच्चे के सीने में फंसा सिक्का, मौत: कोरबा जिला-अस्पताल में दवा नहीं कहकर रेफर किया, रास्ते में गई जान; लापरवाही का आरोप – Chhattisgarh News

By adminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 10 1 1761989430
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में एक 8 साल के मासूम बच्चे के सीने में सिक्का फंसने से उसकी मौत हो गई। शिवम सारथी ने सिक्का कब और कैसे निगला इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। जब तबीयत बिगड़ी तब वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक्सरे रिपोर्ट में सिक्के फंसने की पुष्ट

.

परिजनों का आरोप है कि कोरबा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालात गंभीर बताई और कहा कि इसकी दवा नहीं है यहां इलाज नहीं हो सकता कह दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामला जिला अस्पताल चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी

बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी

कोरबा में रिश्तेदार के घर रुका था परिवार

मृतक शिवम के पिता मदन सारथी ने बताया कि वे मूलतः रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले वे अपने बेटे शिवम के कंधे की चोट का इलाज कराने कोरबा के एक निजी अस्पताल आए थे। इलाज के बाद वे अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे।

तबीयत बिगड़ी तो जिला अस्पताल ले गए

शुक्रवार (31 अक्टूबर) रात अचानक शिवम की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शिवम के सीने में सिक्का फंसा है, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इसका इलाज संभव नहीं है और बच्चे की हालत गंभीर है, इसलिए उसे किसी दूसरे अस्पताल ले जाया जाए। परिजन शिवम को एक निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सीने में सिक्का फंसने से मासूम शिवम की जान चली गई।

सीने में सिक्का फंसने से मासूम शिवम की जान चली गई।

एक्सरे रिपोर्ट में सिक्के फंसने की पुष्टि हुई।

एक्सरे रिपोर्ट में सिक्के फंसने की पुष्टि हुई।

सिक्का कब निगला, किसी को नहीं पता

शिवम के पिता का कहना है कि उन्हें या बच्चे को यह जानकारी नहीं है कि उसने सिक्का कब, कैसे और किन परिस्थितियों में निगला था। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें इस बात का पता चला। समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद कारण पता चलेगा

इस मामले के बाद जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की जांच की बात कही है। वहीं, जिला मेडिकल अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

7 साल के बच्चे के गले में फंसा सिक्का: कोरिया में खेलते समय निगला ₹5 का कॉइन; डॉक्टरों की टीम ने बचाई मासूम की जान

बच्चे ने खेलते हुए निगला 5 रुपए का सिक्का, जो मासूम के गले में फंस गया था।

बच्चे ने खेलते हुए निगला 5 रुपए का सिक्का, जो मासूम के गले में फंस गया था।

कोरिया जिले में शिवपुर-चरचा के एक बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। राजेश विश्वकर्मा के 7 साल के बेटे सार्थक ने खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का गले में फंस गया और बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.