Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7 cattle injured in bear attack in Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भालू के हमले में 7 मवेशी घायल: ग्रामीण घरों में दुबके, वन विभाग ने भालू को रिहायशी क्षेत्र से भगाया – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

7 cattle injured in bear attack in Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भालू के हमले में 7 मवेशी घायल: ग्रामीण घरों में दुबके, वन विभाग ने भालू को रिहायशी क्षेत्र से भगाया – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3e757f18 a5c5 4e72 9c85 8d5e7da1f215 1759739140936
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत घाघरा के आश्रित ग्राम भूइंहारी पारा में सोमवार को भालू ने हमला कर सात मवेशियों और एक पालतू कुत्ते को घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए और अपने घरों में घंटों बंद रहे।

.

हमले के बाद चरण लाल पण्डो अपने परिवार सहित घर के अंदर दुबके रहे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तत्काल अपनी प्रतिनिधि टीम को मौके पर भेजा। सांसद प्रतिनिधि राजकुमार पूरी, विमल हितकर, अशोक पूरी और ग़ुनीलाल सहित अन्य सदस्यों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग को भालू के हमलों और ग्रामीणों की दहशत के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

05e2f8d1 b717 4929 8a74 5a12978b5ad6 1759739140936

लगातार हमलों से गांव में डर का माहौल

जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भालू अब तक सात गाय-बैलों पर हमला कर चुका है और एक पालतू कुत्ते को मारकर खा गया है। लगातार हो रहे इन हमलों से गांव में भय का माहौल है और जनहानि की आशंका बनी हुई है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने वन विभाग से भालू को पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ने की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है, जब तक भालू पकड़ा नहीं जाता। जानकारों का मानना है कि जंगल में अवैध अतिक्रमण और फलदार पौधों की कमी के कारण जंगली जानवरों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते भालू रिहायशी क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष वन विभाग पर पेड़ों की कटाई का आरोप लगा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068257
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4088
Total views : 89217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.