Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 676 buses challaned at Bhatagaon bus stand | भाठागांव बस स्टैंड पर 676 बसों का चालान: अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का एक्शन, ई-रिक्शा, कार और बाइक पर भी कार्रवाई – Raipur News
Breaking News

676 buses challaned at Bhatagaon bus stand | भाठागांव बस स्टैंड पर 676 बसों का चालान: अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का एक्शन, ई-रिक्शा, कार और बाइक पर भी कार्रवाई – Raipur News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 65 1760196203
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 676 बसों का चालान किया है। यह कार्रवाई अवैध पार्किंग और निर्धारित स्टॉपेज पर यात्रियों को न उतारने-चढ़ाने की शिकायतों के बाद की गई।

.

ASP यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, DSP गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर ने पहले 46 बस संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें समझाइश दी थी। लेकिन, इसके बावजूद बस स्टैंड के भीतर अव्यवस्था और बाहर सड़कों पर बसों को रोककर सवारी बैठाने का काम बंद नहीं हुआ।

तीन दिनों तक चला अभियान

इसके बाद यातायात थाना प्रभारी भाठागांव बस स्टैंड प्रमोद कुमार सिंह ने टीम के साथ लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाकर भाठागांव बस स्टैंड से भाठागांव चौक तक और रिंग रोड 01 के किनारे अवैध पार्किंग करने वाले 676 बसों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 122/177 के तहत ई-चालान की कार्रवाई की।

image 66 1760196243

ई-रिक्शा, कार और बाइक पर भी कार्रवाई

इसी तरह रिंग रोड 01 में भाठागांव चौक के दोनों तरफ अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले 42 ई-रिक्शा, 22 कार और 27 बाइक पर भी कार्रवाई कर ई-चालान बनाया गया है। टूरिज्म परमिट वाले वाहनों को अंतरराज्यीय बस स्टैंड से संचालन करने की अनुमति नहीं है।

इसके बावजूद भी बस स्टैंड से संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। हमसफर ट्रेवल्स की टूरिज्म परमिट वाली बस क्रमांक एम.पी.-41-जेड.जी.-7786 को बस स्टैंड के भीतर खड़े पाए जाने के कारण परमिट शर्तों का उल्लंघन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 5000 रुपए का जुर्माना किया गया।

image 67 1760196279

बस संचालकों से अपील

यातायात पुलिस ने बस संचालकों से अपील की है कि वे बस स्टैंड में बसों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करें ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। साथ ही बस स्टैंड के बाहर कहीं भी बस रोककर सवारी बिठाने व उतारने का काम न करें।

इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। टूरिज्म परमिट वाले बसों को परमिट शर्त के अनुसार संचालित करने और बस स्टैंड में अनावश्यक पार्किंग न कराने की भी अपील की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068862
Views Today : 14
Views Last 7 days : 929
Views Last 30 days : 4043
Total views : 89845
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.