![]()
.
जिले के छह ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 से 14 दिसंबर 2025 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली 41वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। सभी खिलाड़ी मंगलवार को जशपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हर वर्ष जशपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ा रहे हैं। जशपुर जिले से ताइक्वांडो कोच नंदलाल यादव, खिलाड़ी रूद्रप्रताप सिंह, हर्ष नागवंशी, प्रतीक बड़ा, विक्की खलखो, अभिषेक कुजूर रवाना हुए हैं।
<
