Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 6.5 lakh disabled people will get new cards | 6.5 लाख दिव्यांगों को मिलेगा नया कार्ड: कई सरकारी योजनाओं-सुविधाओं का मिलेगा लाभ; कोरबा में शक्तजन वित्त निगम अध्यक्ष ने ली बैठक – Korba News
Breaking News

6.5 lakh disabled people will get new cards | 6.5 लाख दिव्यांगों को मिलेगा नया कार्ड: कई सरकारी योजनाओं-सुविधाओं का मिलेगा लाभ; कोरबा में शक्तजन वित्त निगम अध्यक्ष ने ली बैठक – Korba News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
49b99161 3594 47ac a27f fc328c82011c 1759641330074
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में नि:शक्तजन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जहां दिव्यांगों का सम्मान हुआ। बता दें कि प्रदेश में साढ़े 6 लाख से ज्यादा दिव्यांग है। सरकार उनके लिए एक नई पहल कर रही है, जिसके तहत एक नया कार्ड बनाया जाएगा।

.

समारोह में शामिल हुए छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने बताया कि नए कार्ड के संबंध में मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से इस विषय पर चर्चा हुई है। जल्द ही यह काम शुरू होगा। इसे लेकर बैठक भी की गई।

इस नए कार्ड से दिव्यांगों को कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ब्लॉक, तहसील और शहरी क्षेत्रों सहित सभी जगह ये कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि कोई भी दिव्यांग वंचित न रहे। सरकार अगले दो माह में घर-घर जाकर सर्वे शुरू करेगी और कार्ड बनाना शुरू कर देगी।

fd8a3746 9711 435a be3a 664ba3c461b21759641330076 1759646333

समारोह में 2 दिव्यांग भाई-बहनों को परेशानी

वहीं, इस समारोह में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सामने आई है। जहां शनिवार (4 अक्टूबर) को एक सम्मान समारोह में पेंशन लेने पहुंचे दो दिव्यांग भाई-बहनों को घंटों तक भूखा-प्यासा रहना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, दोनों को पेंशन नहीं मिल रही थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समारोह में अधिकारियों की संवेदनहीनता के बाद पत्रकारों और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से उन्हें मदद मिली, उनके लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

3e604181 f3f2 4837 be1b 56b9cdcadd3d 1759641330073

BJP जिला अध्यक्ष ने लगाई फटकार

पंचायत परिसर में छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के प्रवास के दौरान नि:शक्तजन सम्मान समारोह आयोजित था। जहां ये घटना हुई। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरिश सक्सेना ने दोनों दिव्यांग भाई-बहनों को वहां से हटाने का निर्देश दिया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव संजीव जायसवाल ने उनकी स्थिति देखकर नाश्ते की व्यवस्था की। बाद में, निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सुनिश्चित किया कि दोनों दिव्यांग भाई-बहनों को व्हीलचेयर मिले और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

घुमका नगर पंचायत चुनाव, कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष पद:फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीत हासिल की, भाजपा ने जीते 10 पार्षद पद

June 4, 2026

रायपुर में किराना दुकान में लगी आग…VIDEO:बढ़ईपारा इलाके में आग लगने से हडकंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

June 4, 2026

Kondagaon Doctor Drunk Duty Controversy

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072835
Views Today : 28
Views Last 7 days : 1362
Views Last 30 days : 5718
Total views : 96362
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.