Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kondagaon Doctor Drunk Duty Controversy
Breaking News

Kondagaon Doctor Drunk Duty Controversy

By adminJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1 1780548044
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में डॉक्टर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और अटेंडरों से बदसलूकी करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से साफ मना कर दिया। वहीं, मीडिया के लोगों से हाथापाई करने की कोशिश करता दिखा।

.

इसके अलावा शराबी डॉक्टर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) के सामने बैठकर हंसते नजर आया। अस्पताल में डॉक्टर के कथित हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया है कि अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता था।

नोटिस के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मरीज के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस भी जांच कर रही है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक शराबी डॉक्टर का नाम डॉक्टर शैलेंद्र भोयर (37) है, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में पदस्थ है। बुधवार को वसीम मेमन अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर शैलेंद्र से इलाज करने का रिक्वेंट किया तो डॉक्टर भड़क गया।

आरोप है कि वसीम के साथ मिसबिहेव करते हुए हाथ मारपीट करने की कोशिश की। इसके बाद अटेंडर ने मामले की जानकारी मीडिया और केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन को फोन पर दी। ऐसे में मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की।

पुलिस ने डॉक्टरों हिरासत में लिया

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से छुड़ाकर जाने की कोशिश करता नजर आया। इस पूरे मामले में वसीम मेमन थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ नर्स बोलीं- समझाइश के बाद भी सुधार नहीं

स्टाफ नर्स कांति मंडावी ने बताया कि डॉक्टर भोयर अक्सर शराब के नशे में अस्पताल पहुंचते हैं। कई बार उन्हें समझाने को कोशिश की गई। सीनियर अधिकारियों को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इससे पहले भी मरीजों और उनके रिश्तेदारों के साथ मिसबिहेव की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

BMO बोले- पहले नोटिस जारी किया था

इस मामले में केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि डॉक्टर भोयर के खिलाफ पहले भी शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें मिली थीं। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

short

………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

नशे में अस्पताल पहुंचा डॉक्टर…मरीज के पैर पर गिरा,VIDEO:खुद को संभाल नहीं पाया, लड़खड़ाता-बड़बड़ाता रहा, सक्ती CHC की घटना, CMHO ने नोटिस जारी किया

comp 167 1761893823

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो सामने आया है। शराब के नशे में वह मरीज के पैर पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में किराना दुकान में लगी आग…VIDEO:बढ़ईपारा इलाके में आग लगने से हडकंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

June 4, 2026

लापता महिला का शव खेत की कब्र से मिला:खोदकर निकाला गया बाहर, धमतरी में बेटे ने की मां की पहचान

June 4, 2026

बृजमोहन बोले-रेंजर को नोटिस जारी करो और सस्पेंड करो, VIDEO:सुशासन तिहार में गैरहाजिरी पर भड़के सांसद;कॉलेज बाउंड्री वॉल विवाद पर नाराजगी जताई

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072832
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1358
Views Last 30 days : 5714
Total views : 96358
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.