Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » घुमका नगर पंचायत चुनाव, कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष पद:फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीत हासिल की, भाजपा ने जीते 10 पार्षद पद
Breaking News

घुमका नगर पंचायत चुनाव, कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष पद:फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीत हासिल की, भाजपा ने जीते 10 पार्षद पद

By adminJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eefb4f3b 6af1 4713 b1ef 83fb4752b546 1780550849418
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eefb4f3b 6af1 4713 b1ef 83fb4752b546 1780550849418
राजनांदगांव नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत नवगठित नगर पंचायत घुमका के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि पार्षदों की संख्या के आधार पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने 85 वोटों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ वह घुमका नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बन गई हैं। यह चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा था, लेकिन पार्टी को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया था। इसके बावजूद पार्टी को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। पार्षद चुनाव में भाजपा को मिला बहुमत अध्यक्ष पद गंवाने के बावजूद भाजपा ने पार्षद चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। 15 वार्डों वाली नगर पंचायत में अधिकांश वार्डों में मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। पार्षद पदों पर परिणाम कांग्रेस की जीत के पीछे इन नेताओं की रही भूमिका कांग्रेस की इस जीत के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता नवाज खान की सक्रियता, विधायक हर्षित बघेल की जमीनी रणनीति तथा लगातार जनसंपर्क अभियान ने फूलमती वर्मा की जीत में अहम योगदान दिया। विकास कार्यों पर रहेगी सबकी नजर नगर पंचायत की कमान कांग्रेस की अध्यक्ष फूलमती वर्मा के हाथों में रहेगी, जबकि परिषद में भाजपा के 10 पार्षद बहुमत की स्थिति में होंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में विकास कार्यों, अलग-अलग प्रस्तावों की मंजूरी और बजट बैठकों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और भाजपा पार्षदों के बीच तालमेल महत्वपूर्ण रहेगा। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अध्यक्ष को परिषद के बहुमत का सहयोग हासिल करना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Congress Alleges BJP Govt Ruining State Over Liquor, Minister Promises Probe

June 4, 2026

रायपुर में किराना दुकान में लगी आग…VIDEO:बढ़ईपारा इलाके में आग लगने से हडकंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

June 4, 2026

Kondagaon Doctor Drunk Duty Controversy

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072835
Views Today : 28
Views Last 7 days : 1362
Views Last 30 days : 5718
Total views : 96362
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.