Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 51-pot Gayatri Maha Yagna inaugurated at Charama | चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ: सांसद भोजराज नाग ने पूजा-अर्चना की, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ – Kanker News
Breaking News

51-pot Gayatri Maha Yagna inaugurated at Charama | चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ: सांसद भोजराज नाग ने पूजा-अर्चना की, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ – Kanker News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
596b02e8 48e3 44ae 9ea1 7d7f1043b69f 1765781394450
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में 14 दिसंबर को 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश और प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग भी शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर

.

सांसद ने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम लोगों में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं, अपनी पहचान कराते हैं और प्रेम भावना का संदेश देते हैं।

आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक साड़ी में, जबकि पुरुष धोती-कुर्ता-पजामा में कलश यात्रा में शामिल हुए। दोपहर 12 बजे कलश पूजा के बाद पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों कलशों की एक लंबी श्रृंखला थी।

कलश यात्रा में सनातन धर्म की झांकियां भी शामिल थीं। इनमें भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण, भगवान हनुमान, लव-कुश, वानर सेना, गरुड़, जामवंत जैसे पौराणिक पात्रों के साथ-साथ भागवत गीता, 18 पुराण, रामायण, वेद और अन्य धार्मिक ग्रंथों को दर्शाया गया।

इसके अलावा देश के आचार्य, वीर छत्रपति शिवाजी, स्वतंत्रता संग्राम के शहीद और महान वैज्ञानिकों को समर्पित झांकियां भी थीं। बस्तर की संस्कृति और परंपरा को दर्शाते पारंपरिक नृत्य भी शोभायात्रा का हिस्सा थे।

e12d73a3 1140 4f3d 8bbf c581d8ffa86a 1765781412096

कलश शोभा यात्रा का प्रारंभ और मार्ग

कलश शोभा यात्रा के प्रारंभ में नगर की शीतला माता सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया। उनकी अनुमति के पश्चात कलश यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर कोरर चौक, सदर बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाम करीब 5 बजे पुनः आयोजन स्थल पर संपन्न हुई।

देव स्थापना और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कलश यात्रा के समापन के बाद हरिद्वार से आए गायत्री प्रज्ञापीठ के आचार्यों द्वारा देव स्थापना की गई। इस दौरान देव गीत, संगीत और प्रवचन का आयोजन हुआ, जो देर रात्रि तक चलता रहा। रात्रि में पंडवानी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका आनंद लेने हजारों की संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर उपस्थित रहे।

15 दिसंबर को द्वितीय दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से प्रज्ञा पुराण, युग संदेश और प्रवचन होंगे, जबकि संध्या 6 बजे से संगीत प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074965
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2691
Views Last 30 days : 9111
Total views : 103053
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.