Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 51 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा होगी स्थापित:रायगढ़ में वित्तमंत्री ने किया भूमिपूजन, ओपी चौधरी बोले- पर्यटन को बढ़ावा और लोगों को रोजगार मिलेगा
Breaking News

51 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा होगी स्थापित:रायगढ़ में वित्तमंत्री ने किया भूमिपूजन, ओपी चौधरी बोले- पर्यटन को बढ़ावा और लोगों को रोजगार मिलेगा

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
pahad mandir 1778166073
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



pahad mandir 1778166073
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गजमार पहाड़ मंदिर में भगवान हनुमान जी की 51 फीट की ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसके लिए प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ने प्रतिमा स्थापना को लेकर भूमिपूजन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारो से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। साथ ही महाभंडारे का भी आयोजन किया।
शहर के ऐतिहासिक व आस्था का केंद्र गजमार पहाड़ मंदिर भव्य पर्यटन स्थल बनेगा। गुरूवार की शाम वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने यहां प्रस्तावित 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोषों से गूंजता रहा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ केवल औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ पर स्थापित होने जा रही 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा रायगढ़ के लिए गौरव का विषय होगी। लगभग 10 टन वजनी यह प्रतिमा जनसहयोग से निर्मित की जाएगी, जो शहरवासियों की आस्था और सहभागिता का प्रतीक बनेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पहाड़ मंदिर पहले से ही श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब भव्य प्रतिमा स्थापना के बाद यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
पहाड़ मंदिर लंबे समय से आस्था का केन्द्र रहा
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गजमार पहाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, जो वर्ष 1980 से आस्था का केंद्र रहा है, अब एक नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना के अंतर्गत सड़क, पक्के रास्ते और अन्य बुनियादी सुविधाओं का कार्य जारी है। प्रतिमा निर्माण का काम जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार को सौंपा गया है। लगभग 51 फीट ऊंची 9 टन की यह प्रतिमा कांस्य मिश्रित धातु से निर्मित होगी। प्रतिमा को 20 फिट ऊंचे मजबूत संरचना पर स्थापित किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में गोंड समाज का प्रदर्शन, 3 घंटे जाम:देवालय में तालाबंदी के विरोध में कलेक्ट्रेट घेरा,17 जिलों के आदिवासी समाज के लोग हुए शामिल

May 7, 2026

रायपुर में बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने का मामला, महापौर के साले ने घर में छोड़ा था विस्फोटक

May 7, 2026

रसमड़ा मंदिर हत्याकांड में सेवादार को उम्रकैद की सजा:दुर्ग कोर्ट ने 3 साल बाद सुनाया फैसला, अधजली लाश की गुत्थी सुलझी

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069739
Views Today : 43
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3721
Total views : 90784
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.