Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 4853 people have done e-KYC, yet they are not able to get ration. | 4853 ने कराई ई-केवाईसी, फिर भी नहीं मिल पा रहा राशन – Dhamtari News
Breaking News

4853 people have done e-KYC, yet they are not able to get ration. | 4853 ने कराई ई-केवाईसी, फिर भी नहीं मिल पा रहा राशन – Dhamtari News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 176632814469480750a1460 21 dmt 40
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 176632814469480750a1460 21 dmt 40

.

राशन कार्ड का आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने वाले सदस्यों का राशन दिसंबर महीने से बंद कर दिया गया है। हितग्राही राशन दुकान में राशन लेने तो पहुंच रहे हैं, पर ऑनलाइन में आवंटन नहीं दिखने के कारण इन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।

राशन नहीं मिलने पर हितग्राहियों ने ई-केवाईसी कराना शुरू कर दिया है। जिले में 58026 सदस्यों के नाम को ब्लॉक कर दिया गया है। इसमें से अब तक 4853 सदस्यों ने ई-केवाईसी करा लिया है। इसके बाद भी इन सदस्यों को राशन नहीं मिल रहा है। ई-केवाईसी कराने वालों को जनवरी महीने में राशन मिलेगा या नहीं अभी स्पष्ट नहीं है।

खाद्य विभाग अनुसार अगले महीने का आवंटन 12 तारीख के बाद राशन दुकानों में पहुंचना शुरू हो जाता है। 21 दिसंबर की स्थिति में इस बार जनवरी 2026 का राशन दुकानों में पहुंचना शुरू ही नहीं हुआ है। जनवरी महीने में मिलने वाले राशन में ई-केवाईसी कराने वाले सदस्यों को राशन दिया जाएगा या नहीं, इसे लेकर शासन से अब तक खाद्य विभाग के पास आदेश भी नहीं आया है। ऐसे में ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की परेशानी आगे और बढ़ने वाली है। राशन नहीं मिलने से सदस्य परेशान हैं। सदस्यों को जल्द से जल्द आधार सेंटर में अपने आधार कार्ड अपडेट कराने कहा जा रहा है, ताकि राशन देने का आदेश आए, तो सदस्यों को वितरण किया जाए।

ई-केवाईसी अनिवार्य करने के बाद अब राशन कार्ड में 3 सदस्य होने पर सिर्फ 2 सदस्यों के हिसाब से 20 किलो चावल दिया जा रहा है। पहले मुखिया समेत 3 सदस्य होने पर 35 किलो चावल दिया जाता था। अब इसमें से मुखिया का ई-केवाईसी नहीं होने पर सदस्यों के नाम से ही 20 किलो चावल मात्र दिया जा रहा है।

राशन दुकान संचालक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले और हर महीने राशन लेने वाले सदस्यों की सूची बना रहे हैं। इस सूची को दिसंबर महीना समाप्त होने के बाद खाद्य विभाग को सौंपा जाएगा। सूची में ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो 70 से 90 साल तक के बुजुर्ग हैं, जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है। बुजुर्गों को राशन नहीं दिया जा रहा है। {जिले में कुल राशन कार्ड- 260461 {बीपीएल राशनकार्ड- 235489 {एपीएल- 24972 {राशनकार्डों के सदस्यों की संख्या- 817067 {ई-केवाईसी हुआ- 763894 {ई-केवाईसी बाकी- 53173



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075259
Views Today : 15
Views Last 7 days : 2201
Views Last 30 days : 9860
Total views : 104282
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.