Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 480 प्रकरण के जब्त शराब पर चला बुलडोजर:दुर्ग के थानों में 10 साल से रखी थी शराब, कोर्ट के आदेश के बाद 65 लाख कीमत की 15 हजार लीटर शराब नष्ट
Breaking News

480 प्रकरण के जब्त शराब पर चला बुलडोजर:दुर्ग के थानों में 10 साल से रखी थी शराब, कोर्ट के आदेश के बाद 65 लाख कीमत की 15 हजार लीटर शराब नष्ट

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 15 at 61232 pm 1778850596
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 15 at 61232 pm 1778850596
दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना और चौकी परिसरों में पिछले कई सालों से जब्त शराब रखी हुई थी। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद करीब 65 लाख रुपए कीमत की 15 हजार लीटर से ज्यादा शराब को नष्ट किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद की गई। पुलिस का कहना है कि थानों में शराब रखे रहने से जगह की कमी के साथ-साथ बदबू और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही थीं। जानकारी के मुताबिक जिले के अलग-अलग थानों में आबकारी एक्ट और दूसरे मामलों में जब्त शराब लंबे समय से मलखाने में जमा थी। इनमें कई मामले ऐसे थे जिनका फैसला कोर्ट से हो चुका था, लेकिन शराब अब तक थानों में ही रखी हुई थी। पुलिस ने बताया कि करीब 10 साल से जमा शराब के कारण थाना परिसरों में काफी जगह घिर गई थी। 480 मामलों में जब्त किए गए थे शराब
दुर्ग पुलिस ने इस समस्या को देखते हुए विशेष कमेटी बनाई और सभी थानों में रखी जब्त शराब का रिकॉर्ड तैयार किया। इसके बाद कोर्ट से अनुमति लेकर नष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार को कुल 480 मामलों में जब्त करीब 15119.976 बल्क लीटर मदिरा को नियमों के तहत नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई गई है। थानों में फैल रही थी बदबू
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थानों में लंबे समय से रखी शराब से तेज बदबू फैल रही थी। इससे थाने में काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। वहीं शिकायत लेकर आने वाले लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था। कई जगहों पर मलखाने में इतनी शराब जमा हो गई थी कि सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी। पुलिस का कहना है कि शराब नष्ट होने के बाद अब थानों में अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। इस जगह का इस्तेमाल बैठने और दूसरे जरूरी कामों के लिए किया जा सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट:आरोपी ने ब्लेड मारकर छीना मोबाइल, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

May 15, 2026

चरित्र शंका पर महिला की हत्या, आरोपी दोषी करार:दुर्ग कोर्ट ने गला घोंटकर मारने वाले आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई

May 15, 2026

रायपुर के पावर प्लांट में जलाया गया हेरोइन-अफीम:पावर प्लांट में पुलिस ने नशीली सामग्री जलाई, 52 केसों में जब्त ड्रग्स को किया खत्म

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070528
Views Today : 97
Views Last 7 days : 1109
Views Last 30 days : 3725
Total views : 91896
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.