![]()
रायपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिविल लाइन इलाके में एक ड्राइवर पर ब्लेड से हमला कर आरोपी उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा गौरव मोहबिया बताया जा रहा है। पीड़ित युवक महासमुंद जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के राजातालाब इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायकर्ता गौरव के अनुसार वो शुक्रवार की सुबह 0:45 बजे वह राजातालाब से पंडरी स्थित अपने मालिक के घर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था। जब वह कंपू शोरूम के सामने गोविंद नगर इलाके में पहुंचा, तभी पीछे से पैदल आए एक युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने ब्लेड से उसके दाहिने हाथ पर वार किए और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर अफसर जुटे जांच में घटना के बाद युवक ने अपनी पत्नी और मालिक को जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट और हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
<
