.
रविवार को जिलेभर में गरज-चमक के साथ 4.1 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान बालोद तहसील में 7 मिमी, गुरूर में 0.8 मिमी, गुंडरदेही में 2.7 मिमी, डौंडी में 8.2 मिमी, डौंडीलोहारा में 3.2 मिमी, अर्जुंदा में 1.1 मिमी, मार्रीबंगला देवरी तहसील में 6.3 मिमी पानी गिरा। बालोद शहर में शाम 7 से 7.15 बजे के बीच बिजली बंद रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकांश समय तक बादल छाए रहने का अनुमान है।
दोपहर में धूप खिलने से गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। चक्रवात, द्रोणिका के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कई सिस्टम सक्रिय है। एक अवदाब अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित है। यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसके शुरुआती दौर में उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अंदरुनी ओडिशा और उसके बाद उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद यह कमजोर होकर एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो सकती है। एक द्रोणिका अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित अवदाब के केंद्र से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ से होते हुए 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
<
