Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 367 quintals of illegal paddy seized in Jashpur | जशपुर में 367 क्विंटल अवैध धान जब्त: झारखंड और ओडिशा से आ रहे तीन वाहन पकड़े गए, दस्तावेज पेश नहीं करने पर कार्रवाई – Jashpur News
Breaking News

367 quintals of illegal paddy seized in Jashpur | जशपुर में 367 क्विंटल अवैध धान जब्त: झारखंड और ओडिशा से आ रहे तीन वाहन पकड़े गए, दस्तावेज पेश नहीं करने पर कार्रवाई – Jashpur News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b5146f7d b77e 4de1 83d8 c7baec52c5e1 1765371903858
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 367 क्विंटल धान जब्त किया है। यह धान झारखंड और ओडिशा से आ रहे तीन अलग-अलग वाहनों से पकड़ा गया। यह कार्रवाई लोदाम थाना और चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में की गई। जशपुर पुलिस अब तक 1000 क्विंटल से

.

एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि 8 दिसंबर को मंडी बैरियर क्षेत्र में लोदाम पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रक (CG 12-AT-8565) को रोककर जांच की गई। ट्रक से 634 बोरियों में भरा 300 क्विंटल धान बरामद हुआ। ड्राइवर ने अपना नाम शशिकांत साहू (37), निवासी बड़ा गंगा, इंदौर (मध्यप्रदेश) बताया।

उसने स्वीकार किया कि वह यह धान गुमला (झारखंड) से लेकर आ रहा था। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर धान सहित ट्रक को जब्त कर लिया गया। इसी अभियान के तहत चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस ने सूचना पर बिना नंबर की पिकअप को रोका। जांच के दौरान वाहन से धान की बोरियां मिलीं।

ड्राइवर शीत कुमार यादव (27), निवासी हाथीबेड ने बताया कि वह धान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम उरमें से ला रहा था। पिकअप से 67 क्विंटल में से लगभग 27 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी धान और वाहनों को नियमानुसार जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।

cec0d1f1 544d 473f ac6a d3b46963fffe 1765371903860

ट्रैक्टर से मिला 40 क्विंटल अवैध धान, ड्राइवर भी पकड़ा गया

पुलिस ने आगे कार्रवाई बढ़ाते हुए ट्रैक्टर (CG 13-AR-3071) को भी रोका। ड्राइवर संदीप बड़ा (40), निवासी माटी पहाड़ ने बताया कि वह धान गोपाल राम नामक व्यक्ति से लेकर आ रहा था। जांच के दौरान न तो बिक्री से जुड़ा टोकन मिला और न ही कोई वैध दस्तावेज। ऐसे में पुलिस ने 100 बोरी में भरा 40 क्विंटल धान जब्त कर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया।

कुल 792 बोरी में 367 क्विंटल धान जब्त, कीमत 8.44 लाख से अधिक

लोदाम थाना और चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में किए गए संयुक्त अभियान में पुलिस ने कुल 792 बोरी में भरा 367 क्विंटल अवैध धान पकड़ा। इसकी अनुमानित कीमत 8,44,100 रुपए आंकी गई है। पुलिस कार्रवाई में एक ट्रक, एक पिकअप और एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।

9c1a4e30 a28e 46ab 8093 dfadda466710 1765371903859

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई- SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस लगातार सरहदी राज्यों से आने वाले अवैध धान पर निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, “लोदाम और कोल्हेनझरिया क्षेत्र में कुल 367 क्विंटल धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है। अवैध धान तस्करी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

219d65d2 244f 42a7 8a98 afd5723b4bbe 1765371903860
5d6f2db0 6501 4cec 88e0 8fc5789e6756 1765372028578



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074706
Views Today : 133
Views Last 7 days : 5621
Views Last 30 days : 9777
Total views : 102770
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.