बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

HighLights
- काम के लिए पटवारी ने मांगी थी 30 हजार रुपये रिश्वत
- पहली किस्त के 15 हजार रुपये लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
- शिकायत के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर की कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी को 15 हजार रुपये नगद रिश्वत लेते पकड़ा गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लगातार पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी। सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये दिए जाने थे।
<
