पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह जंगल की ओर भाग निकला। घने जंगल में तलाश कठिन होने पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया …और पढ़ें

HighLights
- मासूम बच्ची को घुमाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया। सुनसान खेत की ओर ले गया।
- वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन बच्ची को घर छोड़कर फरार हो गया।
- रातभर बच्ची की तलाश के बाद जब वह घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिप गया था, लेकिन पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से उसकी लोकेशन पता कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। मामले में आरोपित के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि सक्तीबहरा में रहने वाला रंजीत यादव उर्फ दउआ(20) ने 23 मई की शाम मासूम बच्ची को घुमाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल में बैठाया और सुनसान खेत की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपित बच्ची को घर छोड़कर फरार हो गया।
रातभर बच्ची की तलाश के बाद जब वह घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाना कोटा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का होने के कारण जांच वहीं शुरू की गई। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह जंगल की ओर भाग निकला। घने जंगल में तलाश कठिन होने पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। ड्रोन से आरोपित की गतिविधि दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपित की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान में बेलगहना चौकी स्टाफ की अहम भूमिका रही।
घने जंगल में ड्रोन से मिली कामयाबी
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपित जंगल की तरफ भाग गया था। जंगल का इलाका घना और काफी विस्तृत होने के कारण पुलिस को तलाश में परेशानी हो रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद ली। ड्रोन से जंगल के अलग-अलग हिस्सों की निगरानी की गई। कुछ देर बाद आरोपित की गतिविधि दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से आरोपित को कम समय में पकड़ने में सफलता मिली।
मासूम के बयान के बाद दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद बच्ची पूरी रात घर नहीं लौटी थी। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे। अगले दिन सुबह बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजन तुरंत थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपित तक पहुंच गई। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
<
