Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नौपता की तपिश बढ़ाएगी परेशानी, भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी ‘गुड न्यूज’; बारिश और तेज हवाओं से जल्द मिलेगी राहत
Breaking News

नौपता की तपिश बढ़ाएगी परेशानी, भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी ‘गुड न्यूज’; बारिश और तेज हवाओं से जल्द मिलेगी राहत

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 05 2026 cg weather update aaj ka mausam
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG weather Update: छत्तीसगढ़ में नौपता की शुरुआत के साथ गर्मी और तेज होने वाली है। रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 25 May 2026 09:13:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 09:13:38 AM (IST)

CG Weather: नौपता की तपिश बढ़ाएगी परेशानी, भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी 'गुड न्यूज'; बारिश और तेज हवाओं से जल्द मिलेगी राहत
CG Weather Update: चार दिन बाद बारिश और तापमान में गिरावट के आसार

HighLights

  1. आज से शुरू हुआ नौपता, बढ़ेगी गर्मी
  2. राजनांदगांव में तापमान पहुंचा 45.5 डिग्री
  3. चार दिन बाद तापमान घटने के संकेत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में आज से नौपता की शुरुआत हो रही है, जिसके चलते रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी और बढ़ने (Nautapa Heatwave) की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर (CG weather Update) चल सकती है। राहत की बात यह है कि इसके बाद अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत मिले हैं।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना एयरपोर्ट में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

बारिश और तेज हवाओं की संभावना (IMD Rain Alert)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दो से तीन दिनों बाद मौसम प्रणाली में बदलाव होने की संभावना है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत

भीषण गर्मी से राहत देने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर फव्वारे चालू किए गए हैं। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही फव्वारे शुरू कर दिए जाते हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।

अस्पतालों में बढ़े मरीज

गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीज हीट स्ट्रोक जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पांडरी में भी 50 से 60 मरीज गर्मी से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने आ रहे हैं। हमर अस्पताल और हमर क्लीनिकों में भी मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झारखंड से बिलासपुर लाकर पति का गला रेता, फिर शव को फेंककर प्रेमी के साथ भाग निकली, छत्‍तीसगढ़ में सोनम रघुवंशी जैसी वारदात

May 26, 2026

सड़क हादसे में गंवाई थी जान, परिवार को 18.03 लाख मुआवजा

May 26, 2026

गर्लफ्रेंड को कार में बिठाकर सनरूफ में डांस, आरोपित पकड़ा गया

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071960
Views Today : 13
Views Last 7 days : 1815
Views Last 30 days : 4904
Total views : 94621
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.