Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 जून से शुरू होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग:दर्शकों को मिलेगा बाइक और कैश प्राइज जीतने का मौका, ओपनिंग मैच में अभिनेत्री मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म
Breaking News

3 जून से शुरू होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग:दर्शकों को मिलेगा बाइक और कैश प्राइज जीतने का मौका, ओपनिंग मैच में अभिनेत्री मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001036746 1779895134
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001036746 1779895134
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार मैच देखने आने वाले दर्शकों को बाइक से लेकर हजारों रुपए तक के कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। उद्घाटन और फाइनल मैच में खास लकी ड्रॉ रखा जाएगा, जबकि लीग मैचों में भी 10 दर्शकों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। पहला मुकाबला 3 जून की रात 9 बजे रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले शाम 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। टिकट फ्री, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी आयोजकों के मुताबिक दर्शकों के लिए सभी टिकट मुफ्त रहेंगे। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के जरिए की जाएगी। मैच वाले दिन ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम से फिजिकल टिकट लिया जा सकेगा। टिकट के पीछे दिए गए लकी ड्रॉ कूपन से दर्शकों को कई इनाम जीतने का मौका मिलेगा। टिकट के काउंटर पार्ट को संभालकर रखना होगा। हर दिन मैच के इनिंग ब्रेक में कूपन निकाले जाएंगे और विजेताओं के नाम बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। ओपनिंग और फाइनल मैच में मिलेंगे बड़े इनाम 3 जून के उद्घाटन मैच और 14 जून के फाइनल मुकाबले में पहला इनाम टू-व्हीलर वाहन होगा। इसके अलावा 40 हजार रुपए, 30 हजार रुपए, 25 हजार रुपए, 22,500 रुपए, 20 हजार रुपए, 18 हजार रुपए, 16,500 रुपए और 14-14 हजार रुपए तक के कैश प्राइज भी दिए जाएंगे। लीग मैचों में 10 दर्शकों को मिलेगा 10-10 हजार रुपए 4 जून से 12 जून तक होने वाले लीग मैचों में 10 दर्शकों को 10-10 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि इस बार टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ एंटरटेनमेंट और दर्शकों के लिए कई एक्टिविटी भी रखी गई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ के पंचधारी डैम में नहाते-शराबखोरी करते 5 गिरफ्तार:प्रतिबंध के बाद भी युवक पहुंचे थे डैम, पुलिस ने जेल भेजा

May 27, 2026

BJP विधायक ने नायब तहसीलदार को पीटा, कपड़े फाड़े:सीतापुर MLA की बहन का आरोप- साइन के लिए घुमा रहे अफसर, बदसलूकी की

May 27, 2026

APK फाइल डाउनलोड करवाकर एकाउंटेंट के मोबाइल का लिया एक्सेस:फोटो, वीडियो और कॉल तक की जानकारी ली, मालिक के बाहर जाते ही उसकी डीपी लगाकर ट्रांसफर करवा लिए 20 लाख रुपए

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072183
Views Today : 185
Views Last 7 days : 1997
Views Last 30 days : 5159
Total views : 94990
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.